फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dengue is known as odd fever in Ayurveda, effective treatment

Bijnor News: आयुर्वेद में विषम ज्वर के नाम से मशहूर है डेंगू्, कारगर इलाज

Sun, 03 Sep 2023 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dengue is known as odd fever in Ayurveda, effective treatment
- गिलोय का सेवन करने से पा सकते हैं बुखार से छुटकारा
विज्ञापन

-चिकित्सक बोले, आयुर्वेद से दो सप्ताह में ठीक हो सकता है डेंगू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। डेंगू आयुर्वेद में विषम ज्वर के नाम से मशहूर है। मगर, इसका इलाज भी कारगार है। आयुर्वेदिक दवाईयों से दो सप्ताह में डेंगू ठीक हो सकता है। लोगों का विश्वास अब एलोपैथिक, होम्योपैथिक के अलावा आयुर्वेद भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

बरसात के दिनों में शारीरिक बल कम रहता है, जबकि प्रकृति में दोषों की अधिकता रहती है। बुखार से बचने के लिए आयुर्वेद में कारगर दवाई उपलब्ध हैं। आयुर्वेद चिकित्सकों का कहना है कि बुखार आने पर गिलोय का चूर्ण, काड़ा, अरक ले सकते हैं। बाजार में गिलोय घनवटी के नाम से मिलती है। अगर डेंगू हो जाए तो सबसे पहले चिकित्सक से परामर्श लें। चिकित्सक के बताए अनुसार ही महासुदर्शन चूर्ण, चित्रकादी वटी, कैरिका पपाया, अमृतारिष्ट, पुर्नावादी गुग्गुल, संजीवनी वटी लेने से बुखार एक से दो सप्ताह में ठीक हो जाता है।
विज्ञापन



बुखार होने पर मरीज को सूपाच्य (जल्दी पचने वाला) भोजन का सेवन करें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। आयुर्वेदिक दवाइयों के एक से दो सप्ताह सेवन करने से डेंगू या विषम ज्वर पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। हल्का भोजन से शरीर की पाचन क्रिया ठीक रहती है। इससे प्लेटलेट्स बढ़ने में मदद मिलती है। - डॉ. विमल कुमार, चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed