{"_id":"60d8b9fc8ebc3e7ce75b853d","slug":"demonstration-stopped-illegal-construction-dhampur-news-mrt5447595122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर अवैध निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर अवैध निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शन कर अवैध निर्माण रुकवाया
शेरकोट। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करने के विरोध में मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन किया। शिकायत पर पहुंची पालिका के ईओ ने पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को रुकवा दिया। संबंधित लोगों को जमीन संबंधी अभिलेखों को पेश करने के निर्देश दिए।
मोहल्ला काजीसराय स्थित कब्रिस्तान की जमीन भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराए जाने पर लोगों विरोध जताया और लोगों ने इसकी शिकायत पालिका के अधिकारियों से की। न सुनने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिस पर अधिशासी अधिकारी धर्मराज के निर्देश पर पालिका लिपिक ताहिर हुसैन, शाहिद हुसैन ने निर्माण कार्य रोकने और पालिका से स्वीकृत नक्शा एवं अन्य दस्तावेज पालिका में पेश करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने, निर्माण कार्य नहीं रोका। जिस पर अधिकारी ने पुलिस को अवगत कराया और मोहल्ला काजी सराय निवासी बानो पत्नी सईद के नाम नोटिस जारी किया। ईओ के आदेश पर पुलिस बल ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। प्रदर्शनकारियों में गुड्डू मिर्जा, नासिर प्रधान, छुट्टन प्रधान, कमरुद्दीन, अफजाल नोना, बरकत तुल्ला, इकबाल अहमद, बब्लू कप्तान, शहाबुद्दीन, पप्पू कुरैशी रहे।