फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of traders in Collectorate against red mark

Bijnor News: लाल निशान के विरोध में कलेक्ट्रेट में व्यापारियों का प्रदर्शन

Mon, 13 May 2024 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of traders in Collectorate against red mark
-डीएम ने वार्ता कर शांत कराया मामला, सर्वे कर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

-डीएम ने व्यापारियों से मकान, दुकानों के कागज जमा कराने के लिए कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चल रहा है। पीडब्लूडी, नगरपालिका, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे कर लाल निशान लगा दिए हैं। जिसके विरोध में सोमवार को व्यापारी सड़कों पर उतरे और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले व्यापारी और नागरिक सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। अतिक्रमण हटाने को मकानों पर लगाए गए लाल निशान का विरोध किया। पीडब्लूडी, नगरपालिका, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे करने के बाद व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया है। व्यापारियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में राहत की मांग की। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों से डीएम ने वार्ता कर समस्या को सुना। संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बिना जांच कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सभी व्यापारियों से मकान, दुकान के कागज जमा कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सर्वे कराने के बाद अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री खगेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, जिला संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, आरके अहलावत, विपिन कुमार, आरके अहलावत, अंकित गोयल, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
जानी चौराहे की ओर 123 लोगों को दिया नोटिस-
एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जानी चौराहे पर अवैध अतिक्रमण का सर्वे पूरा हो गया है। सर्वे पूरा होने के बाद जानी चौराहे, रामलीला मैदान, चांदपुर तिराहा की ओर 123 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि शास्त्री चौक, जजी चौराहा पर जो अवैध अतिक्रमण सर्वे हुआ है। उन्हें आज नोटिस दिया जाएगा। जबकि लाल निशान लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
व्यापार सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि व्यापारियों पर तुरंत कार्रवाई करना गलत है। उन्होंने भी तो मकान, दुकान खरीदे हैं। नोटिस और लाल निशान की कार्रवाई से व्यापारी परेशान हैं।
----
जिला महामंत्री खगेश कुमार का कहना है कि व्यापारियों को बेवजह परेशान न किया जाए। अतिक्रमण बड़ी समस्या है। जो गलत पर उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी व्यापारी गलत नहीं है।
----
जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारी अतिक्रमण के विरोधी नहीं है। मगर जो व्यापारी वर्षो से कारोबार कर रहे हैं, उनके व्यापार पर भारी असर पड़ेगा। नाले के बाहर जो अतिक्रमण है, व्यापारी उसे हटाने के लिए तैयार हैं।
----
जिला संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि व्यापारियों को थोड़ा समय दिया जाए। जो चीज गलत है, वह गलत है। व्यापारियों के हित को देखते हुए कार्रवाई की जाए।

वर्जन...
नगर में अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी हुए हैं। कुछ लोग इस संबंध में आए थे। सभी से कागज जमा कराने को कहा गया है। जिनके पास कागज हैं, वहां कार्रवाई नहीं होगी। जहां अतिक्रमण होगा, रिकॉर्ड के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। -अंकित कुमार अग्रवाल, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed