फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of farmers regarding compensation for dry crops

सूखी फसलों के मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Mon, 19 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers regarding compensation for dry crops
बिजनौर कलक्ट्रेट में भाकियू लोकशक्ति के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिले को सूखा घोषित करने, सूखी फसलों का किसानों को मुआवजा देने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान तुरंत कराने आदि मांगों को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलित किसानों ने आगामी गन्ना सीजन में गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की भी मांग की।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के आह्वान पर सोमवार को अनेक किसान कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में कम वर्षा के कारण फसलें प्रभावित हुई है, जिससे उत्पादन पर असर है। फसलों को देखते हुए बिजनौर सहित प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने और प्रभावित हुई फसलों का किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाए। उन्होंने कहा कि अगला सीजन आ गया और गन्ना मूल्य अभी भी बकाया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। मांगों का निदान नहीं हुआ, तो संगठन फिर आंदोलन करने को तैयार है।
विज्ञापन

संगठन की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रेषित किया। धरने पर जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, सतवीर सिंह, अमरीश चौधरी, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, गजराज सिंह, गौरव चौधरी, नौबहार सिंह, राहुल चौधरी, योगेंद्र सिंह काकरान, नरेश कुमार, मनीष चौधरी, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed