{"_id":"60ec7f088ebc3e53ab7cc97e","slug":"demonstration-of-bhakiyu-at-harewali-power-station-dhampur-news-mrt5470727144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेवली बिजलीघर पर भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेवली बिजलीघर पर भाकियू का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरेवली बिजलीघर पर भाकियू का प्रदर्शन
हरेवली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हरेवली बिजलीघर पर करीब छह घंटे तक अपना कब्जा जमाए रखा। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से गड़बड़ा गई है। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। चेताया कि यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो अधिकारियों को बंधक बना आंदोलन होगा। शाम को चार बजे किसानों के बीच पहुंचे एसडीओ दयाशंकर यादव ने समस्या का निदान का भरोसा देकर धरना खत्म कराया।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सूर्यपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष वीर सिंह, महामंत्री बृजेंद्र सिंह, खड़क सिंह, सुमन शर्मा, पद्म सिंह, योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता हरेवली बिजलीघर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति में सुुुुधार न होने पर पहले से ही आंदोलन को चेता रखा था। किसान सुरेश कश्यप की अध्यक्षता और सुमन शर्मा के संचालन में शाम के चार बजे तक धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ दयाशंकर यादव, जेई सुनील कुमार मौके पर पहुंच उनकी समस्याओं को सुना और सप्ताहभर में निदान का भरोसा दिया है। गांव सहारावाला के प्रधान बलदेव सिंह, गुरजीत सिंह, सुखराज सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखजीत सिंह ,महेंद्र सिंह का कहना है कि सहारावाला में रात्रि के समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है, जिसकी सूचना निगम के अधिकारियों को दी। मगर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है।