फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration in front of minister's car

मंत्री की गाड़ी के सामने प्रदर्शन

Sat, 13 May 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in front of minister's car
गाड़ी की आगे बैठकर विलाप करतीं ग्राम बाहुपुरा की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में चौगांवा क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मृत मिले विरेंद्र के मामले में पुलिस ने उसकी और ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

किरतपुर क्षेत्र के गांव छितावर निवासी विरेंद्र उर्फ भोलू पौड़ी में नाई का काम करता था।

गांव चौगांवा में उसकी ससुराल है। पौड़ी से वह ससुराल के लिए चला था। उसका शव शुक्रवार दोपहर घर से कुछ फासले पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। परिजनों ने देर रात थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या का आरोप लगाया था। विरेंद्र के परिजनों ने बिजनौर पहुंचकर मंत्री की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


इससे पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने विरेंद्र के पिता कमल सिंह की तहरीर पर उसकी पत्नी सीमा उर्फ रूमा, ससुर बाबूराम, सास कुसुम तथा सालों नीरज, कामेंद्र, परविंदर के खिलाफ हत्या की  रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रथम  दृष्टया जांच में दोनों परिवारों के बीच संबंध ठीक न होने और ससुराल पक्ष की ओर से विरेंद्र के कई परिजनों के खिलाफ मामले दर्ज कराने की जानकारी मिली है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed