फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to stop the construction of wall on the banks of Ikra river

Bijnor News: ईकड़ा नदी के किनारे दीवार निर्माण को रुकवाने की मांग

Thu, 26 Feb 2026 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop the construction of wall on the banks of Ikra river
धामपुर। नागरिकों ने शीला टॉकीज के निकट ऊंची पुलिया के पास स्थित कब्रिस्तान में कमेटी के लोगों की ओर से किए जा रहे निर्माण को रुकवाने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारी की शिकायत में बताया कि शीला टॉकीज के निकट इकड़ा नदी के किनारे कब्रिस्तान कमेटी के लोगों की ओर से दीवार का निर्माण किया जा रहा है। जो गलत है। बरसात के दिनों में नदी में पानी का उफान आने से नगर में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाने के कारण भारी नुकसान होता है। नागरिकों द्वारा कई बार नदी को अभिलेखों के अनुरूप पैमाइश कराने के अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


नगर के महावीर सिंह, क्रांति सिंह, दौलत सिंह, नीरज कुमार, मयंक कुमार चौहान आदि ने प्रशासन से कब्रिस्तान कमेटी की ओर से तैयार की जा रही दीवार के निर्माण रुकवाने की मांग की है। हालांकि कब्रिस्तान कमेटी के लोगों का कहना है कि वह दीवार का निर्माण कब्रिस्तान की जमीन में ही कर रहे हैं। नदी की जमीन से उनका कोई लेना देना नहीं है। लोगों का कहना है कि दीवार का निर्माण हो गया तो अवरोध होने के कारण नदी का पानी लोगों में घरों में घुसेगा और नागरिकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। उधर एसडीएम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed