फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to relieve the president of Bhakiyu

Bijnor News: बिजनौर - भाकियू के मंडलाध्यक्ष को पदमुक्त करने की मांग

Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand to relieve the president of Bhakiyu
- भाकियू में फिर उभर रही पदाधिकारियों के बीच गुटबंदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को पदमुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को पात्र लिखा है। पत्र में मंडलाध्यक्ष पर संगठन की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को प्रेषित पत्र में मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर पर संगठन की छवि को खराब करने का आरोप लगाया गया है। पत्र में लिखा है कि बाबूराम तोमर व उसके भाई पर कृषि कार्ड के पैसे हड़पने की रिपोर्ट दर्ज है। पत्र में कई आरोप लगाते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की छवि बचाने के लिए उन्हें पदमुक्त करने की मांग की। जिसके बाद भाकियू में गुटबाजी उभरती दिखाई दे रही है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी हस्ताक्षर सही है। संगठन के हित में यह निर्णय लिया गया है। पत्र पर चौधरी राजेंद्र सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, होशियार सिंह, सुनील प्रधान, वीर सिंह, सुरपाल सिंह, विजय चौधरी, नरदेव सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

-- बोले मंडलाध्यक्ष
संगठन से अलग किए गए कुछ लोग हमारी और संगठन की छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। संगठन को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। जिसे लेकर संगठन के भी कुछ जिम्मेदार लोग भ्रमित होने के कारण आरोप लगाने में लगे हैं। इसलिए जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह करेंगे कि इस मामले में एक कमेटी भेजकर जांच कराएं। इस मामले से राष्ट्रीय संगठन को अवगत करा दिया गया और पुलिस प्रशासन को सबूत दे दिए हैं - बाबूराम तोमर, मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed