हल्दौर को तहसील बनवाने के लिए किया अनशन
बिजनौर, हल्दौर। नगर को तहसील का दर्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर सर्वदलीय संगठन का ब्लॉक कार्यालय परिसर में संगठन के अध्यक्ष पीतांबर सिंह की अगुवाई में 26वें सोमवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। लोगों ने कहा कि जब उनकी मांग पूरी नहीं होगी, क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
सोमवार को नगर को तहसील का दर्जा लेकर क्रमिक अनशन भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव राम अवतार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया। धरने में कहा कि जब तक नगर को तहसील का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक सर्वदलीय संगठन का ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्रत्येक सोमवार को क्रमिक अनशन जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे बीडीओ नरेंद्र पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता भाकियू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार व संचालन प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर ठाकुर योगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, ममता रस्तौगी, सपना रानी, टीकम सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।