फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to ban installation of smart meters

Bijnor News: स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग

Sun, 03 May 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban installation of smart meters
चांदपुर। भाकियू लोक शक्ति की पंचायत में किसान समस्याओं पर चर्चा कर समाधान के लिए एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। तहसील परिसर में सतवीर सिंह के संचालन में हुई बैठक में जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान ने कहा कि सरकारी विभाग समय पर किसानों के कार्य नहीं कर रहे हैं, जिससे किसानों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। बैठक में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाने, ग्राम बामन सोरा में मीरापुर रोड पर जल निकासी के लिए पाइप डलवाने, गंगा एक्सप्रेसवे को विदुर कुटी गंज बिजनौर गंगा किनारे से बनाने, ग्राम कमालपुर में नाला निर्माण कर पानी की निकासी कराने, राजस्व विभाग द्वारा खेतों की पैमाइश के दौरान पुलिस व्यवस्था कराने, आवारा पशुओं और गुलदार से किसानों की जान-माल की सुरक्षा कराने, गांव खानपुर व लाटीपुर चूखेड़ी में तालाबों की सफाई, जलीलपुर ब्लॉक में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाने आदि की मांग की गई। बैठक के बाद किसान समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन एसडीएम नितिन तेवतिया को दिया। इसमें शूरवीर सिंह, गजराज सिंह, योगेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह, कुमार पाल सिंह, भूदेव यादव, नाथू यादव, कन्हैया, कमल सिंह, नाजिम अहमद, सलीम अहमद, धीरेंद्र त्यागी, प्रवेश त्यागी, ओंकार सिंह, कालू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed