फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   demand for repair of roads

सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग

Wed, 05 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
demand for repair of roads
नजीबाबाद - कोटकादर में किसान पंचायत में भाग लेते किसान प्रतिनिधि। - फोटो : NAZIBABAD
सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद/रायपुर सादात। भाकियू अराजनैतिक की बैठक में किसान हित में क्षेत्रीय मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग की गई। बैठक में पहुंचे एसडीएम नगीना को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
रायपुर सादात के बिजलीघर में आयोजित बैठक भाकियू अराजैनिक के बढ़ापुर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर चौहान की अध्यक्षता में हुई। धर्मवीर चौहान ने कहा कि रायपुर सादात क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। चंदनवाला-गामड़ी संपर्क मार्ग, हरगनपुर-श्यामपुर-बुदंकी मार्ग क्षतिग्रस्त होने किसानों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। खस्ताहाल मार्गों से बुदंकी चीनी मिल तक गन्ना ले जाने मेें किसानों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने क्षेत्र के सभी संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने और गांव सियालीपुर कोटरा में खोह नदी पर अधूरे पड़े पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार सिंह को किसानों ने मांगों का ज्ञापन सौंपा। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव ठा. रामौतार सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष बलिंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही किसानों की समस्याओं को निस्तारण नहीं किया गया तो नगीना तहसील में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर चौ. सुरपाल सिंह, होशियार सिंह, विजयपाल सिंह, नरदेव, अजय सिंह, गजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, महेंद्र सिंह, पुखराज सिंह, एहसान, महीपाल, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed