फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for raising sugarcane price to five hundred rupees per quintal

गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

Mon, 05 Jul 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for raising sugarcane price to five hundred rupees per quintal
गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धीरेंद्र सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने सीएम से गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन से पहले कराने, राज्य मूल्यांकन समिति का गठन कराने की मांग की है। इस कमेटी में भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) का एक सदस्य शामिल करने का आग्रह किया है। किसानों ने केंद्र से तीनों कृषि काले कानूनों को वापस करने, बिजली की दरें कम करने, ट्यूबवेल पर मीटर न लगाने, किसानों को 30 रुपये प्रति लीटर डीजल दिलाने, घरेलू गैस सिलिंडर की दरें कम करने, कोरोना के चलते बच्चों की स्कूल-कॉलेज की फीस माफ करने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में हिमांशु, गगनदीप चौहान, महीपाल सिंह, प्रशांत राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राजपूत रहे। एसडीएम ने किसानों के ज्ञापन को प्रदेश के सीएम को पहुंचाने का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed