फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for oxygen cylinders suddenly increased from Corona

कोरोना से अचानक बढ़ी ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग

Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for oxygen cylinders suddenly increased from Corona
बिजनौर। कोरोना के संक्रमण के इस दौर में जीवन रक्षक ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत अचानक बढ़ गई है। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में सिलिंडरों को रखना समय की मांग बन चुकी है। चिकित्सकों का कहना है कि आमतौर पर इस मौसम में वायुमंडल में धुंध और कोहरा आदि छाए रहने से ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है। ऐसे में सांस एवं हृदय संबंधी रोगों की कठिनाई बढ़ जाती है। सामान्य रोगियों की अपेक्षा इन्हें ऑक्सीजन की अधिक आवश्यकता होती है।अधिकारियों का दावा है कि ऑक्सीजन सिलिंडरों की उपलब्धता बरकरार है।
विज्ञापन

कोविड-19 और सर्दी बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत बढ़ गई है। वर्तमान में जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में 98 बेड का कोविड हॉस्पिटल बना है। जिला अस्पताल में 43 ऑक्सीजन सिलिंडरों का हर माह का कोटा निर्धारित है। हालांकि कभी-कभार यह कम या अधिक हो जाता है। कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद से ऑक्सीजन सिलिंडरों की अधिक जरूरत पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल को 125 रुपये प्रति सिलिंडर की दर से आपूर्ति होती है। इसमें किराया अलग से देना पड़ता है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई निजी एजेंसी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन चार से पांच आक्सीजन सिलिंडरों की खपत है। रोगियों की तादात अधिक होने पर सिलिंडरों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद का कहना है कि जिला अस्पताल में ही करीब तीन माह पहले कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। यह फिलहाल कोविड की श्रेणी में है। इसके बावजूद ऑक्सीजन सिलिंडरों की उपलब्धता पूरी है तथा जरूरत पड़ने पर रोगियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में उपलब्ध हैं भरपूर सिलिंडर
बीना प्रकाश हॉस्पिटल के स्वामी डा. प्रकाश बताते हैं कि कोरोना के इस दौर में निजी अस्पतालों की जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ गई है। गंभीर रोगियों के लिये जीवन रक्षक का काम करने वाला ऑक्सीजन सिलिंडर तकरीबन सभी अस्पतालों में मौजूद है। हालांकि जिले के किसी भी निजी अस्पताल में कोविड का उपचार नहीं होता है।
पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डा. अवधेश वशिष्ठ का कहना है कि एक माह में तीन से चार ऑक्सीजन सिलेंडर की जरुरत पड़ती है। उनका कहना है कि दमा, श्वांस एवं कुछ अन्य गंभीर रोगियों को ही ऑक्सीजन लगाया जाता है।

कोविड एल-2 हॉस्पिटल में पर्याप्त है ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि कोरोना के गंभीर रोगियों को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में कोविड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया जाता है। यहां पर केवल सामान्य कोरोना वाले मरीज ही भर्ती किए जाते हैं। वर्तमान समय में सिलेंडर की पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed