फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for bridge over Malan river from Chief Minister

मुख्यमंत्री से की मालन नदी पर पुल की मांग

Tue, 19 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for bridge over Malan river from Chief Minister
बिजनौर के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलता प्रतिन? - फोटो : NAZIBABAD
मुख्यमंत्री से की मालन नदी पर पुल की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र की जटिल समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री से मालन नदी के जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल बनवाने की मांग की।
पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के नेतृत्व में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन देवेंद्र सिंह, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गौतम सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संजय त्यागी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा को आरसीपुरम कॉलोनी और आदर्श नगर क्षेत्र की आबादी के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजरने से आए दिन हादसे होने की स्थिति से अवगत कराते हुए विद्युत लाइन मकानों के ऊपर से हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार मार्ग पर स्थित जर्जर मालन नदी पुल का पुनर्निर्माण कराने की भी मुख्यमंत्री से मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से संपर्क मार्गों और विद्युत समस्याओं से अवगत कराते हुए तत्काल समस्याओं के निस्तारण की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने भाजपा संगठन और लोकसभा चुनाव के संबंध में भारतेंद्र सिंह से चर्चा की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed