फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dehradun STF again raided Dhampur

UP: देहरादून एसटीएफ ने फिर दी दबिश, पेपर लीक कांड से जुड़े आरोपियों के नजदीकियों में मचा हड़कंप

Thu, 03 Nov 2022 04:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 04:53 PM IST
सार

UP: देहरादून एसटीएफ ने फिर बिजनौर में दबिश दी। वहीं पेपर लीक कांड से जुड़े आरोपियों के नजदीकियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Dehradun STF again raided Dhampur
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ देहरादून एक बार फिर धामपुर पहुंची और न्यू धामपुर सिटी में एक व्यक्ति के विषय में जानकारी की। उसके घर नहीं मिलने पर टीम लौट गई। एसटीएफ दो दिन पहले केएम इंटर कॉलेज के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। पेपर लीक कांड से जुड़े आरोपियों के नजदीकियों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


एसटीएफ देहरादून की टीम मंगलवार देर शाम न्यू धामपुर सिटी कॉलोनी में स्थित एक मंदिर के पास एक मकान पर पहुंची और वहां पूछताछ की। टीम ने इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी जानकारी जुटाने की कोशिश की। एसटीएफ टीम को देखकर चर्चाओं का बाजार फिर से गर्मा गया। एसटीएफ की कार्रवाई से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही धामपुर के कई और लोगों से पूछताछ हो सकती है। इस मामले में अब 42 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के नजदीकी पेपर लीक के सूत्रधार केंद्रपाल, सहारनपुर के जल संस्थान में तैनात जूनियर इंजीनियर व धामपुर निवासी ललित राज शर्मा, प्रिंटिंग प्रेस स्वामी राजेश चौहान, के एम इंटर कॉलेज के शिक्षक योगेंद्र सिंह, रेहड़ क्षेत्र निवासी दो युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान

बताया गया कि दो दिन पहले शनिवार को धामपुर से गिरफ्तार किए केएम इंटर कॉलेज के शिक्षक योगेंद्र सिंह ने एसटीएफ के समक्ष कई राज से पर्दा उठाया गया है। योगेंद्र के कबूलनामे के बाद सबूतों की तलाश में एसटीएफ की कार्रवाई तेज हुई है।

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed