फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dehradun depot and tanker collided in Bijnor and teacher died and 12 injured in the accident

बिजनौर में बड़ा हादसा: देहरादून डिपो और टैंकर की भीषण टक्कर, शिक्षक की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

Sat, 08 Apr 2023 07:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

बिजनौर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां देहरादून डिपो और टैंकर की भीषण टक्कर हुई, जिसमें एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक के अलावा 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Dehradun depot and tanker collided in Bijnor and teacher died and 12 injured in the accident
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के धामपुर में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में देहरादून डिपो और एथनॉल से भरे टैंकर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में शामली के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव काबड़ौत निवासी बाइक सवार शिक्षक सौरभ मलिक (38) पुत्र योगेंद्र मलिक की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


मौके पर पुहंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक और परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने टैंकर चालक कुलवीर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस दौरान रोडवेज बस के पीछे से तेजी से आ रही एक कार और बाइक घुस गई।
विज्ञापन


धामपुर में नगर की आबादी के बीच से गुजर रहे हाईवे 74 पर दमयंती अस्पताल के सामने बस और टैंकर की टक्कर हो गई। बताया गया कि देहरादून डिपो की बस मुरादाबाद से चल कर देहरादून और टैंकर अंबाला से छत्तीसगढ़ एथनॉल लेकर जा रहा था। वहीं सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान हादसे में शामली निवासी सौरभ की मौत हो गई। सौरभ के पास से मिले पहचान पत्र से शिनाख्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक सौरभ जिला मुरादाबाद के गांव भगतपुर के कंपोजिट स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया। मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

हादसे की आवाज से सहम गए लोग
वहीं हादसे के दौरान धमाके की आवाज हुई, जिसे सुनकर लोग सहम गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने हादसे में घायल हुए लोगों को निकालकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देहरादून डिपो की बस के पीछे से घुसे कार सवार मुरादाबाद के दीनदयाल नगर निवासी हिमांशु कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी संगीता, दामाद सिद्वार्थ व दो बेटियों के साथ हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। बताया कि नियंत्रित करने के बाद भी उनकी कार बस के पीछे घुस गई। जिसमें घायल तो सभी हुए हैं लेकिन, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। 

स्योहारा थाने के गांव मेवाजट निवासी शिवम कुमार ने बताया कि उनके भाई रविराज, अपनी पत्नी लक्ष्मी, दो पुत्रियों रितिक और रिया को बाइक से लेकर नजीबाबाद सुसराल जा रहे थे। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उपचार के साथ बिजनौर के लिए रेफर किया है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा

अन्य घायलों को पता लगाने का प्रयास
रोडवेज बस के चालक और परिचालक का पता नहीं लग सका है। पुलिस नगर के प्राइवेट अस्पतालों में चालक, परिचालक और बस में सवार चोटिल यात्रियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी किसी का पता नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख

शराब न पी होती तो शायद हादसा न होता : टैंकर चालक
पुलिस ने टैंकर चालक कुलवीर को गिरफ्तार कर लिया है। टैंकर चालक कुलवीर ने बताया कि वह धामपुर थाने के गांव मिलक मुकीमपुर का निवासी है। वह टैंकर से अंबाला से कच्चा पट्रोल एथनॉल लेकर छह अप्रैल की सवेरे छत्तीसगढ़ के लिए चला था। वह धामपुर में सात अप्रैल को अपने घर मिलक मुकीमपुर पहुंचा। वहां पर उसने खाना खाया और आराम किया। चालक ने एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल को बताया कि उसने शनिवार को अपने दोस्तों के साथ पहले शराब पी और फिर बाद में टैंकर को लेकर चल दिया। उसका कहना है कि यदि उसने शराब न पी होती तो शायद हादसा न होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed