{"_id":"590781ff4f1c1b216544239f","slug":"deer-slip-to-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में जा गिरा कुलांचे भरता हिरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में जा गिरा कुलांचे भरता हिरन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा में नाले में गिरा हिरन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के स्योहारा में सोमवार को एक हिरन भटकता हुआ बस्ती में आ गया। कुत्तों ने उसका पीछा किया तो हिरन जान बचाने के चक्कर में एक नाले में गिर गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने हिरन को नाले से सकुशल निकाला।
सोमवार को एक हिरन पानी व चारे की तलाश में आबादी क्षेत्र में आ गया। श्मशान घाट के पास हिरन को देखकर कुत्ते पीछे लग गए। कुत्तों से जान बचाने के चक्कर में हिरन श्मशान घाट के पास बने करीब दस फीट गहरे नाले में गिर गया। हिरन को नाले में गिरा देख वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
चना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज विजेंद्र सिंह, कांस्टेबिल अब्दुल कादिर, अतुल त्यागी, कमलेश सैनी, ओमपाल सिंह व स्थानीय लोग हिरन को बचाने के लिए नाले में उतरे। पुलिस व स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से हिरन को बामुश्किल नाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने बाद में हिरन को वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि गर्मी बढ़ने पर जंगली पशु चारे और पानी की तलाश में वनों से लगे आबादी क्षेत्र में पहुंच जाते है।