{"_id":"67f7c699b8797020b408bc33","slug":"deepak-murder-case-shivani-yearning-for-her-son-in-jail-admitted-in-hospital-no-remorse-for-killing-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपक हत्याकांड: जेल में बेटे के लिए तड़प रही शिवानी, अस्पताल में भर्ती, पति की हत्या का नहीं कोई पछतावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक हत्याकांड: जेल में बेटे के लिए तड़प रही शिवानी, अस्पताल में भर्ती, पति की हत्या का नहीं कोई पछतावा
Thu, 10 Apr 2025 06:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 10 Apr 2025 06:55 PM IST
सार
बिजनौर में शिवानी ने अपने पति दीपक की हत्या कर दी थी। उसका छह माह का एक बेटा है। जेल में बंद शिवानी अपने बेटे के लिए तड़प रही है, जबकि वह अपनी दादी के पास है।
विज्ञापन
दीपक और शिवानी। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेल में बंद शिवानी पुत्र के वियोग में तड़प रही है। उसे जीवनसाथी की हत्या का तो कोई मलाल नहीं है लेकिन रोते हुए बार-बार जेल अधिकारियों से छह माह के बेटे से मिलाने की गुहार लगा रही है। भरपेट भोजन नहीं करने और भरपूर नींद की नहीं लेने से उसकी तबीयत भी खराब है। उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुकरंदपुर गांव निवासी रेलकर्मी दीपक कुमार नजीबाबाद के आदर्शनगर में किराए पर पत्नी शिवानी संग रहता था। शुक्रवार को शिवानी ने अपने पति दीपक कुमार की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। अब शिवानी जेल में बंद है, जबकि छह माह का बेटा अपनी दादी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद शिवानी अब बेटे को याद कर रही है। जेल सूत्रों ने बताया कि वह बार बार रोते हुए अपने बेटे से मिलवाने की बात करती है। उसे कहा गया कि उसने ऐसा काम ही क्यों किया तो इस पर कहती है कि उसका पति उसे मारता पीटता था। एक महीना पहले भी मारपीट के चलते मायके चली गई थी, मगर वह उसे ले आया था। उसे पति की हत्या का कोई अफसोस नहीं है।
बिगड़ रही तबीयत तो इलाज किया चालू
नींद पूरी नहीं लेने के कारण शिवानी को चक्कर आने के साथ ऑपरेशन वाले टांकों में भी दर्द की शिकायत है। उसका जेल में ही इलाज शुरू किया गया है। चिकित्सक यह भी प्रयास कर रहे हैं कि उसे ठीक से नींद आने लगे।
नींद पूरी नहीं लेने के कारण शिवानी को चक्कर आने के साथ ऑपरेशन वाले टांकों में भी दर्द की शिकायत है। उसका जेल में ही इलाज शुरू किया गया है। चिकित्सक यह भी प्रयास कर रहे हैं कि उसे ठीक से नींद आने लगे।
मायके वालों ने भी बना ली दूरी
पति की हत्या करने के बाद ससुराल वालों की दुश्मन बनी शिवानी का मायके वालों ने भी साथ छोड़ दिया है। बताया गया कि चार दिनों से जेल में बंद होने के बाद भी उसके माता पिता या भाई मुलाकात करने नहीं आए। हालांकि मायके पक्ष का एक रिश्तेदार कपड़े आदि जेल में पहुंचा आया था। उससे शिवानी ने कहा था कि उसके पिता से भी मुलाकात करवा दो।