फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Declaration of three-tier elections of cooperative societies

सहकारी समितियों के त्रिस्तरीय चुनाव का एलान

Thu, 25 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Declaration of three-tier elections of cooperative societies
सहकारी समितियों के त्रिस्तरीय चुनाव का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति चुनाव आयोग ने विभिन्न विभागों में संचालित सहकारी समितियों के त्रिस्तरीय चुनाव का एलान कर दिया है। जिले में नौ विभागों की समितियों के चुनाव होने हैं। गन्ना समितियों के चुनाव नहीं होंगे। इसी के साथ चुनाव के दावेदारों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। उन्होंने मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सहकारी समितियां पीके महांति के आदेशों के अनुसार सहकारिता, आवास, गन्ना, मत्स्य, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा तथा वस्त्र उद्योग, रेशम, दुग्ध उद्योग, समितियों के त्रिस्तरीय चुनाव होने हैं। कार्यक्रम के अनुसार समितियों के प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होकर एक सितंबर तक तक चलेगी। सभापति, उपसभापति तथा अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से लेकर चुनाव तक की सारी प्रक्रिया दो सितंबर को एक ही दिन में पूरी होगी।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता जिला चुनाव अधिकारी हैं। अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी सहकारिता सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिले की गन्ना समितियों को छोड़कर अन्य सभी विभागों की समितियों के चुनाव होंगे। समितियों के चुनाव कराने के लिए संबंधित विभाग से चुनाव योग्य समितियों की सूची, प्रस्तावित अनंतिम चुनाव क्षेत्र अवधारण की सूचना 10 जुलाई तक मांगी गई है। जिला चुनाव अधिकारी/ सहायक निबंधक की ओर से इस बारे में पत्र विभागों को भेजा जा रहा है। चुनावों की घोषणा के साथ दावेदार एक्शन में आ गए हैं। दावेदारों ने चुनाव संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए विकास भवन के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना समितियों के चुनाव नहीं होंगे
बिजनौर। अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी सत्यपाल सिंह के मुताबिक जिले में बिजनौर, हल्दौर, नूरपुर, चांदपुर, धामपुर, अफजलगढ, नगीना, नजीबाबाद तथा स्योहारा में गन्ना समिति हैं। गन्ना समितियों का कार्यालय आठ अप्रैल 2019 को पूरा हो गया है। इसके बाद जनवरी 2020 में चुनाव की घोषणा हो गई थी। परंतु मतदाता सूचियों के पोर्टल पर अपलोड नहीं होने तथा किसानों के गन्ना सप्लाई में व्यस्त होने से चुनाव टल गए थे। शासन ने समितियों के कामकाज चलाने के लिए प्रबंध समिति गठित कर दी हैं। चुनाव आयोग से मिले कार्यक्रम के अनुसार बताया गया कि जिले में गन्ना समिति के चुनाव नहीं होंगे।

रिक्त पदों पर होंगे चुनाव
बिजनौर। अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सहकारिता विभाग के नगरीय सहकारी बैंक, ब्लाक यूनियन/ सहकारी संघ एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों के रिक्त पदों पर भी उप्र राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इसी कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed