{"_id":"5a5e3a7b4f1c1b67268b4cb1","slug":"death-of-the-tempo-driver-from-the-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से टेंपो चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से टेंपो चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में टेंपो चालक की ठंड से हुई मौत पर गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नहटौर में ठंड लगने से टेंपो चालक की मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रशासन ठंड से मौत होने की जांच करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर रोड निवासी मनसू सैनी 42 वर्ष किराए पर टेंपो चलाकर अपने परिवार की रोजी रोटी चला रहा था। घर में उसके शौचालय तक नहीं था। परिवार के मुताबिक बीती शाम खाना खाने के बाद अचानक उसे ठंड लगने लगी। वह घर में जल रहे अलाव के सामने बैठकर तापने लगा। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व ठंड से उसके दो पशुओं की मौत होने की भी बात कही जा रही है। परिजनों के मुताबिक मनसू कई बार शौचालय के लिए आवेदन कर चुका था, लेकिन उसके घर पर शौचालय नहीं बना है। जिससे उसके परिवार को शौच के लिए भी जंगल जाना पड़ता है। इससे पूर्व भी मोहल्ला जोशीयान सहित कासमपुर लेखराज में हुई पांच मौतों को भी ठंड से लगने की बात परिजन कह रहें है, लेकिन प्रशासन ने जांच के दौरान मौतों को ठंड होने से इंकार कर दिया। वहीं एसडीएम आजाद भगत सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
कोहरे से बढ़ाई ठिठुरन
नगीना/नींदड़ू। क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने से बराबर ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग का दाबा है कि अभी घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं। उधर, मंगलवार की शाम से ही कोहरा उतरने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। इसके चलते न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप खिली लेकिन शाम ढलते ही पुन: कोहरा छाने लगा। शाम से ही सड़कों की रोनक गायब होने लगी है। नगीना पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने पशुपालकों व मुर्गी पालकों को सलाह दी है कि वे उनके खान पान का विशेष ध्यान रखें। उधर, नींदडू़ में 16 जनवरी। मंगलवार को करीब तीन घंटे तक रही धूप में आवश्यक तेजी नहीं होने के कारण अधिकांश लोग अतिरिक्त कपड़ों से अपने शरीर को ढके रहे। ठंड के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बहुत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन