{"_id":"685d50598d78504c4f0f6a02","slug":"death-of-mother-and-two-daughters-the-family-swallowed-poison-under-the-debt-of-rs-6-lakhs-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में परिवार ने की खुदकुशी, मां और दो बेटियों की मौत; झोपड़ी में रहने वाली फैमिली ने इसलिए दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में परिवार ने की खुदकुशी, मां और दो बेटियों की मौत; झोपड़ी में रहने वाली फैमिली ने इसलिए दी जान
Thu, 26 Jun 2025 07:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Jun 2025 07:22 PM IST
सार
Bijnor News: कर्ज तले दबे पुखराज, उसकी पत्नी रमेशिया, बेटियों नीतू और शीतू ने जहर खा लिया। मां और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि पुखराज की हालत गंभीर है। परिवार पर करीब छह लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन
रमेशिया, अनिता और सविता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव टंढेरा में कर्ज तले दबे ग्रामीण पुखराज ने पत्नी और दो बेटियों के साथ जहर निगल लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। ग्रामीण की हालत गंभीर है। मुफलिसी में गुजर बसर करने वाले इस परिवार पर साहूकारों और फाइनेंस कंपनियों का करीब छह लाख रुपये का कर्जा बताया जा रहा है। एक कर्ज की मासिक किस्त 25 जून तक जमा करनी थी, जिसे वह नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विलाप करती परिवार की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव टंढेरा में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे पुखराज सिंह (52), उसकी पत्नी रमेशिया (50), बेटी अनीता उर्फ नीतू (21), सविता उर्फ शीतू (18) ने जहर निगल लिया। इनकी हालत बिगड़ी तो सभी सदस्य झोपड़ी से बाहर की ओर दौड़े। ग्राम प्रधान रईस अहमद ने पुलिस को सूचना दी। करीब 8:30 बजे चारों को नूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार और पड़ोस की गमजदा महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
हालत गंभीर होने पर सभी को बिजनौर मेडिकल अस्पताल भेज दिया। जहां रमेशिया और अनीता की मौत हो गई, जबकि यहां से रेफर हुई छोटी बेटी शीतू ने मेरठ मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुखराज की हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है।
ये भी देखें...
Bijnor: तहसीलदार व नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, तीन जेल भेजे
ये भी देखें...
Bijnor: तहसीलदार व नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, तीन जेल भेजे
जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पुखराज और उसकी पत्नी ने गांव के साहूकारों और फाइनेंस कंपनियों से कर्ज ले रखा था। गरीबी में वह कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे थे। कर्ज की अदायगी और तकादा बढ़ने पर पुखराज का अपने बेटे सचिन से झगड़ा भी रहता था। बताया गया कि पुखराज घोड़ा बुग्गी चलाकर ईंट भट्ठों पर मजदूरी करता था। उसका बेटा सचिन भी मजदूरी करता है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी देहात विनय कुमार सिंह, एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। डीएम ने मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी देहात विनय कुमार सिंह, एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। डीएम ने मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
ये बोले एसपी
जहरीला पदार्थ निगलने की वजह से महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हुई है। इस परिवार पर करीब छह लाख रुपये का कर्ज था। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक झा, एसपी, बिजनौर
ये बोलीं डीएम
इस मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। किसने कर्ज दिया और कर्ज वसूलने के लिए परेशान किया, इसका पता भी कराया जा रहा है। परिवार में कलह की बात भी सामने आ रही है।
-जसजीत कौर, डीएम, बिजनौर