फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of male guldar found in sugarcane field

Bijnor News: गन्ने के खेत में मिला नर गुलदार का शव

Mon, 08 Jan 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of male guldar found in sugarcane field
कोतवाली देहात के गांव मलकपुर देहरी के जंगल में मिला गुलदार का शव।
कोतवाली देहात (बिजनौर)। गन्ने के खेत में नर गुलदार का शव पड़ा मिला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम गुलदार के शव को उठाकर मौथेपुर में विभाग की नर्सरी में पोस्टमार्टम के लिए ले गई। गुलदारों के बीच आपसी संघर्ष में मौत होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव मलकपुर देहरी निवासी श्याम सिंह के गांव से पूर्व दिशा में गन्ने के खेत हैं। गांव का ही गन्ना छीलने वाला ठेकेदार सूरजभान रविवार को खेत में गन्ना छीलने गया था। उसने गन्ने के खेत में एक गुलदार को मृत अवस्था में पड़ा देखा। ठेकेदार ने इसकी सूचना किसान को दी। वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। वन रक्षक अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीम गुलदार के शव को गांव मौथेपुर में स्थित वन विभाग की नर्सरी में पोस्टमार्टम के लिए ले गई। वन क्षेत्राधिकार नगीना प्रदीप कुमार ने बताया कि गुलदार के गले पर घाव के निशान हैं। गुलदार की मृत्यु आपसी संघर्ष में होने की आशंका है। मृत गुलदार की उम्र लगभग ढाई से तीन साल है। गुलदार की मृत्यु दो-तीन दिन पूर्व होना बताया है। रविवार होने की वजह से मृत गुलदार का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed