{"_id":"61be2c6498646918c077af18","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-bijnor-news-mrt5696950161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
अफजलगढ़। गांव शेरगढ़ निवासी युवक कपिल ने अपने खेत में पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कपिल की मां बीरो देवी के अनुसार कपिल (28) पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह शुक्रवार को करीब ढाई बजे से घर से निकला हुआ था और रात को घर भी नहीं लौटा। शनिवार की सुबह गांव में उसका शव उसके अपने खेत में पिलखन के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कपिल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतक अविवाहित था और वह पांच भाई थे, जिसमें वह चौथे नंबर का था। कोतवाल ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मां व परिजनों से अपनी ओर से की गई गलतियों के लिए क्षमा मांगी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद