फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Daughter's family demands CBI inquiry

बिटिया के परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 16 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Daughter's family demands CBI inquiry
बिजनौर में नेशनल खिलाड़ी की हत्या के मामले में परिजनों से मिलने जाते आजाद समाज पार्टी के संस्थाप? - फोटो : BIJNOR
बिटिया के परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर ने खोखो की नेशनल खिलाड़ी के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अकेला नशेड़ी युवक खिलाड़ी बिटिया की हत्या नहीं कर सकता। जांच होगी तो और भी नाम सामने आएंगे। उन्होंने एफआईआर में देरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए। वहीं, चंद्रशेखर के सामने मृतका की बहन ने भी सीबीआई जांच की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को बिटिया की आरिष्टी में चंद्रशेखर बिटिया के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बिटिया के जीते हुए मेडल और फोटो दिखाए। उन्होंने बंद कमरे में परिजनों से वार्ता की। उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रदेश में रोज बहन, बेटियों से दुष्कर्म और हत्या की घटना हो रही हैं। सुबह ही नोएडा में एक बच्ची के अपहरण का पता चला है। जिस प्रदेश में बहन बेटी सुरक्षित नहीं उसे उत्तम प्रदेश कैसे कह सकते हैं। कहा कि राष्ट्रीय खिलाड़ी को एक अकेला नशेड़ी व्यक्ति काबू में नहीं कर सकता है। उन्होंने ऑडियो सुनी है, बिटिया किसे अंकल बोल रही थी, पुलिस यह नहीं बता पाई। जबकि मुजरिम उसकी उम्र का है। पुलिस भी अभी 40 प्रतिशत ही जांच पूरी होने की बात कह रही है। जब पुलिस बटन ढूंढ सकती है तो मोबाइल क्यों नहीं। जब तक मोबाइल नहीं मिलता उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं।
विज्ञापन

कहा कि पुलिस की जांच कोर्ट में साबित होगी। पुलिस ने अपना बुनियादी काम किया है। हाथरस में भी पुलिस ने दुष्कर्म न होने की बात कही थी लेकिन सीबीआई जांच में दुष्कर्म सामने आया। कहा कि हाथरस केस में फास्ट ट्रैक में एक साल की सुनवाई के बाद भी फैैसला नहीं सुनाया गया है। कुलदीप सैंगर के मामले में क्या हुआ सबने देखा। बिटिया से दुष्कर्म की आशंका जताते हुए रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए। जब एफआईआर दर्ज होने में ही छह घंटे लग सकते हैं तो सब कुछ हो सकता है। बिटिया की मौत से परिवार टूट गया है। अगर परिवार आंदोलन के लिए निकलता तो पुलिस कुछ कर देती। यूपी में सरकारी तंत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। जिस बिटिया के मेडल जीतने की उम्मीद थी उसके साथ ऐसा हुआ और मुख्यमंत्री को सुध नहीं आई। कहा कि उनकी टीम परिवार के साथ कोर्ट में केस लड़ेगी। इस दौरान आसपा जिलाध्यक्ष नरेश फौजी, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, रालोद जिलाध्यक्ष अली अदनान, कांग्रेस नेता मीनू गोयल, सपा नेता शमशाद अंसारी, डॉ. रमेश तोमर, प्रभा चौधरी, मुनीष त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ठीक किया, लेकिन हम संतुष्ट नहीं
पीड़िता की बहन ने चंद्रशेखर के सामने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने अपने हिसाब से ठीक किया है, लेकिन कहीं न कहीं कोई कमी हो सकती है। जो हत्यारोपी पकड़ा है, वह हो सकता है, पर उसकी बहन की हत्या करना अकेले का काम नहीं। मेरी सीबीआई जांच की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed