फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   danger from tiger on ramganga dam road of kalagarh

Bijnor News: धामपुर - रामगंगा बांध मार्ग पर बाघ से खतरा

Thu, 27 Apr 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
danger from tiger on ramganga dam road of kalagarh
फोटो समाचार
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध मार्ग पर बाघ के विचरण करने से सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। बांध के मुख्य मार्ग पर बाघ के विचरण करने के दौरान आवाजाही बंद रही। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीवों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। जिसके चलते आसपास के आबादी क्षेत्रों में वन्यजीव विचरण कर रहे हैं।

मंगलवार रात्रि में एक बाघ मुख्य मार्ग पर दिखाई दिया। जिससे बांध की ओर जाने वाले श्रमिकों का आवागमन रुक गया। काफी देर तक बाघ बांध के मुख्य मार्ग पर घूमता रहा। कुछ देर बाद वह पहाड़ी से होता हुआ जंगल में चला गया। बाघ बांध क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों पर भी देखा गया है। शाम से लेकर सुबह तक कालागढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में वन्यजीव आबादी में घूमते नजर आते हैं। रॉयल बंगाल टाइगर प्रजाति का यह बाघ आबादी क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा है। योगेश कुमार, शंकर सिंघल, मुकेश कुमार, अजय कुमार आदि ने वन विभाग से मांग की है कि वन्यजीवों को आबादी क्षेत्रों में आने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed