फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   danger : again increase water level ganga and malan

खतरा ः फिर उफनी गंगा और मालन

Sat, 30 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
danger : again increase water level ganga and malan
मंडावर क्षेत्र के ग्राम सुक्खेपुर के जंगल में गंगा की चपेट में आई गन्ने की फसल। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर/मंडावर। पहाड़ों पर बारिश से गंगा और मालन फिर से उफनने लगी है। गांव ब्रह्मपुरी में फिर से पानी भर गया है। रावली के रपटे पर भी दो से ढाई फीट पानी भर गया है। कई साल पहले गांव सुक्खेपुर के अधिकांश हिस्से को काट चुकी गंगा अब बाकी बचे हुए घरों की ओर कटान कर रही है। खादर क्षेत्र में फिर से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


सालों पहले गंगा की धारा गांव सुक्खेपुर के अधिकांश हिस्से को काटकर अपने साथ बहा ले गई थी। तत्कालीन डीएम ने बेघर हो चुके गांव वालों को अन्य स्थान पर बसाया था। इस गांव का नाम डीएम के नाम पर मार्कंडेयपुरम रखा गया था। इस साल गंगा की धारा ने फिर से गांव सुक्खेपुर की ओर कटान शुरू कर दिया है। मिट्टी के टीले कटकर गंगा में समा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी नेत्रपाल सिंह, नौबहार सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, अर्जुन, सोमपाल, नरेश, विजेंद्र आदि के अनुसार गंगा ने कई सालों से कटान नहीं किया था।इस बार गंगा की तेज धारा गांव की ओर कटान कर रही है। गांव वालों के मुताबिक अगर तटबंध बने होते तो गंगा कटान न करती। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कटान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। गांव ब्रह्मपुरी में भी मालन का पानी भर गया है और रावली के रपटे पर भी करीब दो से ढाई फीट तक पानी चलने लगा है। हजारों बीघा फसलें भी पानी से जलमग्र हो गई हैं। मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन एसएस गिरि के अनुसार गंगा में इस समय एक लाख क्यूसेक पानी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिजनौर में सुबह करीब साढ़े तीन बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह आठ बजे तक तेज बारिश होती रही। बारिश से मोहल्ला काजीपाड़ा, चाहशीरी, जाटान, नई बस्ती, मुख्य बाजार आदि में जलभराव की स्थिति रही। नौ बजे तक बारिश रुकी। मोहल्ला नई बस्ती में सुबह 11 बजे तक जलभराव की स्थिति रही। बारिश से मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद में अंग्रेजों के जमाने के बने एक खस्ताहाल भवन की दीवार भी गिर गई। जिले भर में औसतन 73.4 प्रतिशत बारिश हुई। करीब 11 बजे मौसम साफ होने के बाद फिर से बादल छा गए। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं।


वहीं शेरकोट के  गांव मंधौरों में बारिश के दौरान एक व्यक्ति के मकान की दीवार ढहने से मकान में सो रहा कशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने किशोर को मलबे के नीचे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस गांव में तीन अन्य लोगों के मकानों की छतों और दीवार बारिश के कारण ढही है। गांव के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका कच्चा मकान है। शुक्रवार सवेरे चार बजे उसके मकान की छत दीवार के साथ मकान में सो रहे 12 वर्षीय किशोर आकाश के ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए। मलबा हटाकर किशोर को नीचे से निकाला। बेहोशी की हालत में आकाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत स्थिर बनी है। गांव के हरिराज सिंह, जयपाल सिंह, किशोरी के मकान की दीवार की बारिश में गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed