{"_id":"58066e144f1c1b642e703e4e","slug":"dalits-are-deprived-of-rights-prakash-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित समाज संविधान में दिए अधिकारों से वर्तमान समय में भी वंचित ः प्रकाशराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित समाज संविधान में दिए अधिकारों से वर्तमान समय में भी वंचित ः प्रकाशराव
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में दलित स्वाभिमान महासभा को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशराव अंबेडकर ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर के स्वप्न को राजनीतिक दलों ने साकार नहीं किया है। दलित समाज संविधान में दिए गए अधिकारों से आज भी वंचित है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से नजीबाबाद में आयोजित दलित स्वाभिमान महासभा में वक्ताओं ने बसपा सहित राजनीतिक दलों पर दलितों के नाम की राजनीति करने का आरोप लगाया। डॉ.भीमराव अंबेडकर के पौत्र मुख्य वक्ता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशराव अंबेडकर ने कहा कि आजादी के करीब सात दशक बाद भी दलित समाज के हालात नहीं बदले।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की उपेक्षा से बदहाली के साथ समस्याओं से यह समाज घिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी शोषित दलित समाज के उत्थान के लिए संघर्ष के उद्घोष के साथ देश में दलित स्वाभिमान महासभाएं आयोजित कर रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार फौजी की अध्यक्षता में आयोजित महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामआश्रय बौद्घ, प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद, प्रदेश महासचिव डॉ.अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष मामराज, गोविंद सिंह बौद्घ ने डॉ.भीमराव अंबेडकर के दलित उत्थान स्वप्न को राजनीतिक दलों द्वारा ग्रहण लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बसपा, कांग्रेस, भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों ने दलितों के वोट की राजनीति तो की, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति संभालने और उन्हें संवैधानिक अधिकार दिलाने की कोशिश नहीं की। इसी के चलते यह पिछड़ापन दूर नहीं हो पाया। महासभा में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग उपस्थित रहे।