फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Daggamar buses increase the risk of corona

डग्गामार बसों से कोरोना बढ़ने का खतरा

Fri, 28 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Daggamar buses increase the risk of corona
डग्गामार बसों से कोरोना बढ़ने का खतरा
विज्ञापन

नहटौर। यात्रियों को कोरोना से बचाने के लिए जहां एक ओर रोडवेज बसों में सैनिटाइज व सीमित सवारियों के नियमों का पालन किया जा रहा, वहीं रोडवेज बस स्टैंड के निकट से सभी नियमों को ताक पर रखकर डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है। यह बसें असीमित सवारी दिल्ली ले जा रही हैं।
नागरिक अमित कुमार, विपिन कुमार, आबिद अहमद, दीपक, अनिल कुमार, राजकुमार का कहना है कि रोडवेज बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे व नहटौर-नूरपुर बाईपास मार्ग से दो बजे के अलावा कई बसें डग्गामारी में दिल्ली जा रही हैं। कोरोना संक्रमण के चलते जहां रोडवेज बसों के संचालन में कमी आई है, वहीं सीमित सवारियों के नियमों का पालन करने पर परिवहन विभाग घाटे में जा रहा है। रोडवेज बसों के संचालन में कमी का फायदा डग्गामार बस संचालक उठा रहे हैं। ये बसें असीमित सवारियों को भरकर नहटौर व आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली ले जा रहे हैं। सवारियों के साथ माल लाने और ले जाने का काम किया जा रहा है। दिल्ली आने जाने वाले लोगों की कोई जांच नहीं की जा रही है। इससे संक्रमण के बढ़ने की आशंका बढ़ रही है। लोगों का आरोप हैं कि सब कुछ मिलीभगत से चल रहा है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि इस संबंध में परिवहन विभाग कार्रवाई करता है। यदि वह फोर्स मांगते हैं तो उन्हें मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी गुरुचरन का कहना है कि बिना जांच के इतनी बड़ी संख्या में लोगों का इधर-उधर जाने से कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे सकता है। यह एक चिंता का विषय है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह का कहना है कि डग्गामारी रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed