फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Current in village Amannagar, youth dies

गांव अमाननगर में फैला करंट, युवक की मौत

Fri, 17 Jul 2020 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Current in village Amannagar, youth dies
नजीबाबाद के गांव अमाननगर में करंट से मरे ग्रामीण की जानकारी करते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और पु? - फोटो : NAZIBABAD
गांव अमाननगर में फैला करंट, युवक की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। हाईटेंशन करंट गांव में फैलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं करंट की चपेट में आ गई।
तहसील के गांव अमाननगर में प्रात: आठ बजे हाईटेंशन लाइन से गांव की घरेलू बिजली की लाइन पर करंट आ गया। घर में पंखा बंद करने के लिए उठे 30 वर्षीय युवक नरेश पुत्र छोटे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुड्डो पत्नी मामराज, प्रेमवती पत्नी सौराज सहित कई ग्रामीण करंट की चपेट में आ गए। कई घरेलू विद्युत उपकरण भी हाई वोल्टेज आने से फुंक गए। सूचना मिलते ही किरतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। विद्युत निगम के अधिकारी सूचना मिलने के बावजूद घंटों घटनास्थल तक नहीं पहुंचे। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।

मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन
नजीबाबाद। मृतक नरेश के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक योजना से लाभ दिलाने के लिए तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने परिजनों को आश्वासन दिया। तहसीलदार ने विद्युत निगम को भी गांव में करंट फैलने की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed