फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   cultural event in bijnor

स्कूलों में बच्चों की कृष्णलीला

Sat, 05 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 05 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
cultural event in bijnor
बिजनौर। कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थानों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महान शिक्षाविद व देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गुरुओं के प्रति आदर भाव प्रकट किया।
विज्ञापन


कृष्णा कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, प्रशासनिक निदेशक जेपी अग्रवाल, उप प्रशासनिक निदेशिका मंजुला कुमार, लॉ कॉलेज प्राचार्य परवेज अहमद खां, साइंस कॉलेज प्राचार्या सीमा शर्मा ने किया। विद्यार्थियों ने गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य की एकांकी, राधा-कृष्ण का नृत्य, गजल, कविता प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने अपने विभाग के अध्यापकों को टाइटल देकर सम्मानित किया। आरजेपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या आरके त्यागी ने डा. राधाकृष्णन को दर्शनशास्त्र का महान ज्ञाता बताया। सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षकों ने भगवान कृष्ण व डा.राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेट इंडियन एकेडमी में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं प्राइमरी स्कूलों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। होली चाइल्ड प्ले स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीडीपीएस में कृष्ण जन्माष्टमी पर नर्सरी कक्षाओं में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डांडिया, मटकी फोड़ की रही धूम
धामपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में स्कूलों में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने राधा कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में झांकियां निकाली।

एसएसएम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मनमोह लिया। राधा कृष्ण की लीला पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति से जमकर तालियां बटौरी। संस्कार भारती की ओर से बचपन प्ले स्कूल में वेशभूषा और मुख सज्जा प्रतियोगिता हुई।

श्रीकृष्ण के रूप में समर्थ भारद्वाज प्रथम, राघव द्वितीय, अर्णव तृतीय। जबकि राधा के रूप में दक्षिता प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और नव्या तृतीय स्थान पर रही। वंशिका, निक्षिता, सूर्यप्रताप, कार्तिक, दिव्यम को रूप सज्जा के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

निर्णायक मंडल में डॉ. श्वेता गोयल, डॉ. एलबी रावल, अनिल के गोयल रहे। मौके पर पुनीत, राकेश चौधरी, सुमन सिंह, मंजू, अंजलि आदि रहे।

प्रियंका मार्डन स्कूल में डांडिया और मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तनिष्क राजपूत प्रथम, अंशिका द्वितीय और देवांशु तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ज्योति किरन राणा, भारती ठाकुर, अदिती राणा उपस्थित रहीं। मां शांति बाई सरस्वती शिशु मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। सरस्वती विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

शिक्षकों को किया सम्मानित
बिजनौर। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल में गुरू वंदना, अमृतवाणी, गुरू महिमा, ईशस्पर्श, समर्पण, उल्लास, ताल से ताल मिला, सर्वधर्म सम्मेलन, एक प्रतिज्ञा आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

वहीं एएन इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर प्रबंध कमेटी द्वारा एटेेंडेंस अवार्ड के प्रधानाचार्य डा. सरजीत सिंह, श्रवण कुमार, राष्ट्रीय स्तर प्रोजेक्ट चयन के लिए लियाकत मिर्जा, स्वाति सहित सभी स्टाफ को सम्मानित किया गया।

वहीं, एचएम पब्लिक, डा. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर बकली, मंडावर में प्रेमा सत्यवीरा कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने शिक्षिकाओं  को उपहार भेंट किए। कोतवाली देहात में  मिलेनियम पब्लिक स्कूल में मैनेजिंग डायरेक्टर लीना सिंघल, प्रधानाचार्य अजय कुमार ने शिक्षक का महत्व बताया। धारूवाला में किसान इंटर कॉलेज मंडावली में शिक्षक दिवस मनाया गया।

कृष्ण बने प्रशंसा, राधा बनी अनुष्का
नहटौर। रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर में राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रशंसा जोशी ने कृष्ण और अनुष्का चौधरी ने राधा बनकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृष्ण के रूप में प्रशंसा जोशी ने प्रथम, अनुज पाल ने द्वितीय, कार्तिक चंद्रा ने तृतीय और राधा के रूप में अनुष्का चौधरी ने प्रथम, परी वर्मा ने द्वितीय, नसरा जैदी, लक्षिता शर्मा, भूमि चंद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता में खुशबु, विशाखा, आंचल, सीमा, अनुष्का, आकांशा, तनु पाल, चारू दक्ष, प्रिया, हिमानी, अनिता, पायल आदि ने भाग लिया। प्रधानाचार्य वीर सिंह, मोहन सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed