{"_id":"64e4f76749b19013710fedb6","slug":"crowds-of-kanwariyas-gathered-in-the-last-week-of-sawan-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-3001-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - सावन के अंतिम सप्ताह में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - सावन के अंतिम सप्ताह में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के लिए पुलिस की ओर से भंडारे की व्यवस्था देखते एसपी।
- मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़िये, पुलिस ने कराया भंडारा
फोटो-22एनजेडबी05ए और 05बी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली। सावन के अंतिम सप्ताह में मार्गाें पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। हरिद्वार से गंगा जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िये मोटा महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया।
सावन मास की कांवड़ यात्रा के अंतिम सप्ताह में मार्गों पर कांवड़ियों की भीड़ दिखाई दे रही है। मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि मंगलवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियें जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद अपने गंतव्य को रवाना हुए। उधर, मंडावली थाना प्रभारी रविंद्र कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने मोटा महादेव मंदिर भंडारा आयोजित किया।
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन ने एएसपी ग्रामीण राम अर्ज और सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया। पुलिस टीम ने हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।