फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd of women at sub post office

उप डाकघर पर लगी महिलाओं की भीड़

Sat, 30 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crowd of women at sub post office
बढ़ापुर के उप डाकघर पर डिजिटल बैंक खाता खुलवाने को लगी महिलाओं की भीड़। - फोटो : BIJNOR
उप डाकघर पर लगी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

बढ़ापुर। स्थानीय उप डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता खुलवाने पहुंची महिलाओं की भीड़ के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर पुलिस ने महिलाओं को वहां से खदेड़ा। महिलाएं इस खाते में सरकार द्वारा धनराशि डाले जाने के भ्रम में इतनी संख्या में खाता खुलवाने पहुंची थीं।
शनिवार को कस्बे की महिलाओं ने मुख्य बाजार स्थित उप डाकघर के खुलने से पहले ही भीड़ लगा ली। बताया गया कि यह महिलाएं उप डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खुलवाने के लिए जमा हुई थी। एकत्र महिलाओं के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और महिलाओं को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन

उप डाकपाल मनोज कुमार के अनुसार केंद्रीय डाक विभाग ने जन सुविधा के लिए काफी समय पहले से डाक विभाग में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता खोले जाने की योजना संचालित की हुई है। यह खाता बिना पासबुक का डिजिटल एकाउंट होता है। बताते हैं कि शनिवार को बड़ी तादाद में महिलाओं के उप डाकघर में खाता खुलवाने पहुंचने का कारण इस खाते में सरकार द्वारा धनराशि भेजने का भ्रम रहा, जो शरारती तत्वों द्वारा फैलाया गया। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर उप डाकघर में इस कार्य का संचालन बंद कराकर महिलाओं को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed