फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd of Shiva devotees gathered in the pagodas

शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Crowd of Shiva devotees gathered in the pagodas
शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्रावण माह की शिवरात्रि पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंगलवार तड़के से नजीबाबाद, मंडावली, नांगलसोती क्षेत्र के शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। मोटा महादेव मंदिर पर स्थानीय श्रद्धालुओं और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों को जलाभिषेक के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। मंदिर के पुजारी पंडित शशिनाथ ने बताया कि सुबह से ही मंदिर पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्त पहुंचने शुरू हो गए। शिवभक्तों ने शिवरात्रि पर बने शिव गौरी योग में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

उधर, हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर मोटा महादेव मंदिर पहुंचे गांव मुस्सेपुर निवासी 25 युवकों के जत्थे ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जत्थे में संजीव, राहुल, सचिन, भूरे, सचिन आदि युवा शामिल रहे। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में गायत्री साधकों ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक में करन सिंह, नीरज शर्मा, जगपाल, ओमपाल, चंद्रभान, सिमरन, अनू, वंशिका, तनु, निकुंज, रीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed