फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd of online e-pass makers

ऑनलाइन ई-पास बनवाने वालों की उमड़ी भीड़

Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crowd of online e-pass makers
ऑनलाइन ई-पास बनवाने वालों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। उत्तराखंड में ई-पास बिना वाहनों और यात्रियों के प्रवेश न करने पर ऑनलाइन ई-पास बनाने वालों की मौज आ रही है। भागूवाला पुलिस चौकी के निकट प्राइवेट व्यक्ति देहरादून की एक वेब साइट के माध्यम से मनमानी धनराशि वसूल कर ऑनलाइन ई-पास पंजीकृत कर रहे हैं।

नजीबाबाद तहसील के भागूवाला क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा में प्रवेश करने के लिए ई-पास जारी किए जा रहे हैं। ई-पास जारी होने के लिए क्षेत्र के कुछ प्राइवेट व्यक्ति जिनमें वन विभाग की चौकी पर काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारी शामिल हैं। एक छोटी सी दुकान खोलकर बैठ गए हैं। क्षेत्र से गुजरने वाले रोडवेज वाहनों के चालकों से सांठगांठ कर ई-पास जारी किए जा रहे हैं। देहरादून स्मार्ट सिटी वेब साइट के माध्यम से रोडवेज बसों, अन्य वाहनों और यात्रियों को 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक वसूल करने के बाद ऑनलाइन ई-पास की स्लिप दी जा रही है। छोटी सी दुकान में ऑनलाइन ई-पास बनवाने वालों की भारी भीड़ जमा होने से सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन हो रहा है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी मिलते ही मंडावली थाने को तत्काल मामले की जांच कर अनाधिकृत रूप से तहसील की सीमा में बैठकर ऑनलाइन ई-पास जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed