{"_id":"635ac7b94a8780327115b2f3","slug":"crowd-gathered-at-bhai-dooj-jammed-nazibabad-news-mrt6111632121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईदूज पर उमड़ी भीड़, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईदूज पर उमड़ी भीड़, लगा जाम
विज्ञापन
नजीबाबाद के स्टेशन क्षेत्र में लगा जाम।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाईदूज पर भीड़-भाड़ से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी। रोडवेज और प्राइवेट वाहनों से सफर के लिए यात्रियों को भीड़ के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
भाईदूज पर अचानक भीड़ बढ़ने से दिन भर रुक-रुक कर कृष्णा टॉकीज चौराहा, माल गोदाम तिराहा, फ्लाईओवर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनने से लंबी दूरी के यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने एक-दूसरे के तिलकोत्सव में पहुंचने के लिए दुपहिया वाहनों का प्रयोग किया। सीकेआई चौराहे पर बारात की बस फ्लाईओवर से उतरते समय अनियंत्रित हो गई। संयोग से बस चालक ने बस पर कंट्रोल कर लिया। बस हाईवे के निकट फड़ कारोबारी के प्रतिष्ठान पर घुसने से बाल-बाल बची।
उप संभागीय परिवहन विभाग की उदासीनता से डग्गामार वाहनों ने भाईदूज पर आवागमन करने वाले यात्रियों से डेढ़ से दोगुना अधिक किराया वसूल किया।
भाईदूज पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। उपहार और मिठाई के साथ एक-दूसरे को खुशियां बांटीं। नगर के विभिन्न स्थानों पर भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाईदूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संवाद