फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crops submerged in flood, now the fear of debt is haunting

बाढ़ में डूबी फसल, अब सता रहा कर्ज का डर

Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged in flood, now the fear of debt is haunting
रेहड़। पहले बारिश और बाढ़ किसानों के लिए मुसीबत बन गई, अब फसलों के नुकसान से कर्ज का डर किसानों को परेशान कर रहा है। किसान जहां लागत भी न लौटने की आशंका से परेशान है, वहीं दूसरी ओर पानी में भीगने से धान के काला पड़ने से नुकसान का दर्द और बढ़ गया। कर्ज लेकर फसल उगाने वाले किसानों को अभी से ही कर्जदारों के तकादे का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

फसल बेचकर चुकाना था कर्ज : नसीम अहमद
हाईवे पर धान सूखा रहे नसीम अहमद ने बताया कि उसने तीन एकड़ धान लगाया था। जो तेज हवा व वर्षा से बिछ गया है, धान पानी में भीगने से बर्बाद हो गया। उसे अपनी फसल बेचकर कर्ज चुकाने था उल्टे वह और कर्जदार हो गया है, उसे धान की फसल से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आठ बीघा धान पानी में भीगकर खराब : जगपाल
जगपाल निवासी केहरीपुर का कहना है कि उसने केहरीपुर में तीन एकड़ में धान की फसल लगाई थी, जिसमें से आठ बीघा धान पानी में भीगकर खराब हो चुका है, जिसे वो सुखाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि उनका बहुत सा धान पानी में डूबा पड़ा है, उन्हें इस बार बेटी की शादी करनी थी, जिसकी उम्मीद भी तेज पानी में बह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटी फसल भीगने से हुई खराब : सौराज सिंह
सौराज सिंह निवासी कासमपुरगढ़ी ने बताया कि वह दो एकड़ धान लगाया था, जो कुछ कट गया था, कुछ खेत में खड़ा था, जो पूरी तरह पानी में भीगने से बर्बाद हो गया है। अभी भी खेत में पानी भरा है। उसे कम से कम 80 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। बारिश ने किसानों की कमर के साथ उनकी उम्मीद भी तोड़ दी है।

सात एकड़ धान हो गया बर्बाद : वसीम
वसीम निवासी रेहड़ ने बताया की मौजा दहलावाला में उनकी खेती की जमीन है, जिसमें 15 एकड़ में धान लगाया था। जिसमें 7 एकड़ पूरी तरह पानी में भीगने से बर्बाद हो गया हैै। उसे बहन की शादी करनी थी। फसल भीग जाने से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

रेहड़ के जगपाल सिंह।

रेहड़ के जगपाल सिंह।- फोटो : BIJNOR

रेहड़ के सौराज सिंह।

रेहड़ के सौराज सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed