फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Worshiped in his own trap

अपने ही जाल में फंसी उपासना

Tue, 17 Oct 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 17 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Worshiped in his own trap
एसपी कार्यालय पर आत्महत्या का ड्रामा करने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अम्हेड़ा चौराहे पर पांच लाख की सुपारी देकर ओमराज की हत्या कराने वाले मुजफ्फरनगर जेल में बंद दुष्यंत की पत्नी ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचकर अपने को निर्दोष बताकर आत्महत्या करने का ड्रामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्यंत की पत्नी व उसके एक रिश्तेदार को दबोच लिया है।  
 हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी ओमराज की हत्या उसके गांव के ही दुष्यंत ने इनामी बदमाश आदित्य व उसके साथी रोहित को पांच लाख की सुपारी देकर कराई थी। मुजफ्फरनगर जेल में बंद गबन के आरोपी दुष्यंत की पत्नी उपासना की भी इस हत्या में संलिप्तता उजागर हुई थी। पुलिस हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है। सोमवार को दुष्यंत की पत्नी उपासना अपने एक रिश्तेदार योगेंद्र के साथ एसपी कार्यालय के बाहर खुदकुशी का ड्रामा करने पहुंच गई। एसपी प्रभाकर चौधरी को इसका पता चल गया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और शहर कोतवाली ले आए। पुलिस को उपासना  की ओमराज हत्या व गबन के मामले में पहले ही तलाश थी। शहर कोतवाली पुलिस ने उपासना व उसके रिश्तेदार को हल्दौर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों के पास से तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला है। हल्दौर पुलिस ने ओमराज हत्या व गबन के मामले में उपासना का चालान कर दिया है। योगेंद्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस के जरिये पकड़ में आई महिला
उपासना की घेराबंदी पुलिस ने सर्विलांस के जरिये की है। पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से पता चल गया था कि उपासना खुदकुशी करने के इरादे से    बिजनौर आ रही है। पुलिस ने मोबाइल पर इस संबंध में उपासना की सारी बातें सुन ली थी। पुलिस     ने सवेरे से ही उपासना की घेराबंदी कर ली थी। पुलिस ने उपासना     को खुदकुशी का ड्रामा करने का कोई मौका नहीं दिया। उपासना के एसपी कार्यालय के बाहर पहुंचते ही उसे दबोच लिया।


मामूली विवाद में भाई पर किया जानलेवा हमला
हल्दौर। गांव शादीपुर कलां निवासी किसान जसवंत सिंह, भागेश, उसके भाई जागेश का चक नहर के पास स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार नहर के पानी से सिंचाई करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिन पूर्व कहासुनी हो गई थी। सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में जसवंत सिंह बुरी तरह घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed