फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman strangled

महिला की गला घोंटकर हत्या

Sun, 20 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 20 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled
महिला की हत्या के बाद जाम लगा रहे ग्रामवासियों को समझाते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर में जंगल में चारा काटने गई एक महिला की उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस के मौके से शव उठाकर लाने से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के पास रास्ता जाम कर दिया। महिला के मायके वालों ने उसके पति समेत अन्य ससुरालवालों पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


गांव हैजरपुर निवासी प्रवीण सिंह सैनी की 30 साल की पत्नी कमलेश शनिवार को जंगल में चारा काटने गई थी।। पति जंगल पहुंचा तो कमलेश वहां नहीं मिली। बरसीन वहां कटी पड़ी थी। ग्रामीणों को साथ लेकर प्रवीण ने कमलेश की तलाश की तो दूसरे खेत में कमलेश का शव पड़ा मिला। कमलेश के गले में उसकी साड़ी का फंदा फंसा पड़ा था। साड़ी से ही उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


प्रवीण ने पुलिस को बताया कि जंगल पहुंचने पर उसने एक व्यक्ति को भागते देखा है। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद कमलेश की हत्या की आशंका जताने लगे। मायके वाले सूचना मिलने पर पहुंच गए। पुलिस  मौके पर पहुंची तथा शव को जबरन उठाकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर ग्रामीण बिगड़ गए और उन्होंने गांव हैजरपुर के सामने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीण शव को वापस लाने की मांग कर रहे थे।  प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह के मुताबिक कमलेश के मायके वाले अमरोहा जिले के गांव सोती मंडय्यो के रहने वाले हैं। उन्होंने कमलेश के पति व अन्य ससुरालवालों पर  दहेज की खातिर कमलेश की हत्या करने का  तहरीर दी है। कमलेश  व ससुरालवालों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed