फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   woman-killed-in-mysterious-circumstances in bijnor

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Fri, 18 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 18 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर में दिल्ली में सीआईएसएफ में तैनात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने  मृतका के पति पर जहर देकर हत्या करने की आशंका जताते हुए दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। वहीं दिल्ली पुलिस ने महिला के पति को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खतापुर निवासी सौबहार सिंह की पुत्री नीलम करीब नौ साल से दिल्ली सीआईएसएफ में कांस्टेबल थी। वर्तमान में वह दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात थी। नीलम के भाई निपेंद्र के अनुसार देहरादून निवासी परमेश के साथ करीब दो वर्ष पूर्व दिल्ली कोर्ट में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों दिल्ली के महिपालपुरा के विनोद बाजार में रहते थे। नीलम अपने परिजनों को बहन की शादी तय होने पर धनराशि भेजती थी। इस बात पर पति नीलम के  साथ मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता था। निपेंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ तीन बजे उसके बहनोई के फोन से उसकी बहन के मौत होने की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें अपनी बहन को मृत पाया। महिला के परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या की आशंका जताते हुए दिल्ली के बसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजन बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे गांव में शव लेकर आए। वहीं परिजनों के अनुसार 23 नवंबर को छोटी बेटी (मृतका की छोटी बहन) की शादी तय थी। शादी की खुशियां गम में बदल गई। नीलम के भाई अमित के अनुसार रिश्ता व शादी की तारीख कुछ समय के लिए हटानी पड़ी। वहीं आरोपी बहनोई को दिल्ली पुलिस ने पकड़कर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को नीलम का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed