फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Was arrested, accused of killing his wife for dowry

दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को दबोच लिया है। मृतका के परिजन इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को शहर कोतवाल से मिले थे। 
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव रामपुर बकली निवासी रामपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सुनीता की शादी वर्ष 2002 में मोहल्ला जाटान निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी व तीन बेटे हैं। 20 फरवरी को सुनीता ने उनको फोन पर बताया था कि उसका पति अमित, सास लीलो देवी, जेठ आदेश कुमार व जेठ का बेटा बिट्टू उसे परेशान कर रहे हैं। उससे दहेज में रुपये लाने की डिमांड की जा रही है। 23 फरवरी को मोहल्ला जाटान से किसी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी को ससुरालवालों ने जला दिया है। रामपाल पत्नी के साथ बेटी के घर पहुंचे तो वह झुलसी पड़ी थी और परिवार के सभी सदस्य फरार थे। बेटी ने बताया कि उसके पति, सास, जेठ व उसके बेटे ने उसे जलाया है। बाद में उसकी मौत हो गई। दहेज हत्या की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

रविवार को मृतका के मायकेवाले कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ सिटी व शहर कोतवाल से मिले थे। पुलिस ने मृतका के पति अमित को दबोच़ लिया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक आरापियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed