{"_id":"57ae209f4f1c1b106aee4673","slug":"vasu-looking-stf","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासु की तलाश में एसटीएफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वासु की तलाश में एसटीएफ
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
लापता छात्र वासु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अपहृत वासु को बरामद करने को लिए पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम भी लगाई गई है। वासु के परिजनों की मांग पर एसपी ने एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी से वासु एसटीएम की टीम को भी वासु को बरामद करने में लगाने का अनुरोध किया। जिस पर एडीजी ने अपनी हामी भर दी है। बरेली की एसटीएफ को लगाया गया है। एसटीफ की टीम ने बिजनौर पहुंचकर वासु केस का रिकार्ड तलब करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार के 12 साल के पुत्र वासु का 14 जुलाई को एएन इंटर नेशनल स्कूल से ई रिक्शा से लौटते वक्त बाइक सवार एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। पुलिस की पांच टीम वासु का पता लगाने में जुटी है पर पुलिस वासु को नहीं खोज पाई है।
वासु के परिजन इस मामले को लेकर सड़कों पर भी उतर चुके हैं। बृहस्पतिवार को वासु के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। इससे बाद वासु के पिता सुनील कुमार भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। बाकी ग्रामीण धरने पर बैठे थे। वासु के पिता ने एसटीएफ से वासु केस की जांच कराने की मांग की थी। सुनील कुमार का आरोप था कि लोकल पुलिस वासु के केस में दिलचस्पी नहीं ले रही है।
विज्ञापन
पुलिस दिलचस्पी लेती तो वासु मिल जाता। पुलिस वासु का पता लगाने में नाकाम है। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह से वासु के मामले में बात की और एसटीएफ की टीम को वासु को बरामद करने में लगाने को कहा। इसके बाद एडीजी कानून व्यवस्था ने एसटीएफ की टीम को वासु को बरामद करने के लिए लगाने में हामी भर दी। बरेली की एसटीएफ को वासु को बरामद करने में लगाया है। शुक्रवार को टीम इंस्पेक्टर अजय पाल के नेतृत्व में बिजनौर पहुंची तथा वासु केस का रिकार्ड तलब किया। इसके बाद टीम जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी के मुताबिक एडीजी कानून व्यवस्था से उनकी बात हो गई है। एसटीएफ की टीम पुलिस का सहयोग करेगी।