फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttar Pradesh News: Police will take action against 200 criminals in Bijnor

यूपी: जेल से जमानत पर छूटे 200 बदमाश, अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में पुलिस

Mon, 04 Jan 2021 11:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Police will take action against 200 criminals in Bijnor
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में जेल से जमानत पर छूटे 200 अपराधियों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। इन अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस इनकी निगरानी करके देखेगी कि ये जेल से बाहर आने के बाद क्या कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे अपराधियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

 
जेल से पिछले दिनों से करीब दो सौ अपराधी जमानती पर बाहर आए हैं। पुलिस को डर है कि ये अपराधी जमानत पर आने के बाद जिले में ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम न दे दें। पुलिस ने इन अपराधियों पर शिकंजा करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन सब बदमाशों को पुलिस खंगालने में जुट गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: 500 ट्रैक्टरों पर सवार होकर आंदोलन को मजबूत करने पहुंचे किसान, किया ये बड़ा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जेल से बाहर आए सभी बदमाशों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस यह देख रही है कि जेल से जमानत पर आने के बाद से अपराधी क्या कर रहे हैं। कोई कारोबार किया या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। किस बदमाश के साथ मिलकर गैंग चला रहे हैं। एसपी ने ऐसे बदमाशों पर शिकंजा कसने के जिले की पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, जेल से जमानत पर आने वाले बदमाशों को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया हैं। पुलिस इन बदमाशों को चिह्नित करके कड़ी कार्रवाई करेगी। जिले की पुलिस को बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed