{"_id":"6aa42336cec44de58d0cd58f","slug":"scrap-dealer-shot-three-times-while-returning-home-after-offering-prayers-condition-critical-meerut-news-c-72-1-mct1011-159227-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नमाज पढ़कर घर जा रहे स्क्रैप कारोबारी को तीन गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नमाज पढ़कर घर जा रहे स्क्रैप कारोबारी को तीन गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
- लोहियानगर के न्यू इस्लामनगर में शुक्रवार दोपहर हुई वारदात
- 24 लाख रुपये के विवाद को लेकर किया गया जान लेवा हमला
- मस्जिद से 200 मीटर की दूरी पर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब खल-चूरी के कारोबारी इरशाद, रविश व फिरोज ने नमाज पढ़कर घर लौट रहे स्क्रैप कारोबारी हारुन पर सरेबाजार दिन दहाड़े पिस्टल से 10 राउंड से अधिक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट में दो व पैर में एक गोली लगने से स्क्रैप कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात मस्जिद से 200 मीटर की दूरी पर हुई। जुमे की नमाज के चलते क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बावजूद इसके हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। बताया गया है कि हारुन, आरोपियों से कमेटी के 24 लाख रुपये मांग रहा था। इसी विवाद में गोली मारी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
लोहियानगर थाना क्षेत्र के अलीबाग कॉलोनी निवासी उमर ने पुलिस को बताया कि उनका स्क्रैप का कारोबार है। उनके मकान से 100 मीटर की दूरी पर हमलावर रहते है। स्क्रैप का कारोबार करने वाले उसके भाई हारुन ने एक साल पहले आरोपी इरशाद के पास कमेटी डालनी शुरू की थी। कमेटी के 24 लाख हो गए थे। हारुन कई दिनों से आरोपी से कमेटी के रुपये मांग रहा था।आरोपी उसे टाल-मटोल कर रहा था।
शुक्रवार सुबह कारोबारी ने आरोपी से दोबारा से कमेटी रुपयों के लिए कहा। इस पर आरोपी ने जल्द रुपये देने की बात कही। उमर के अनुसार, उसका भाई हारुन शुक्रवार दोपहर न्यू इस्लामनगर की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि इस बीच आरोपी इरशाद, उसका बेटा रविश और परिचित फिरोज ने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि इरशाद ने गाली-गलौज करते हुए स्क्रैप कारोबारी हारुन पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट में दो और पैर में एक गोली लगने से स्क्रैप कारोबारी हारुन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को परिजनों की मदद से संतोष अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
-पुलिस सीढ़ी लगाकर आरोपियों के घर में घुसी
फायरिंग की घटना के बाद सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी। आरोपियों के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, मगर अंदर मौजूद लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस सीढ़ी लगाकर आरोपियों के घर में घुसी। एक पुलिसकर्मी ने अंदर जाकर कुंडी खोली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। आरोपी घर में नहीं मिले। पुलिस घर में मौजूद महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लेकर आ गई।
-जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ा स्क्रैप कारोबारी
पेट में दो गोली लगने के बाद स्क्रैप कारोबारी हारुन 500 मीटर तक आरोपियों के हमले से बचने के लिए दौड़ा। भागते समय उसने लोगों से मदद मांगी। मगर हमलावरों के आगे किसी की हिम्मत कारोबारी को बचाने की नहीं हुई। हमलावरों ने पीछा कर पैर में गोली मारी। पैर में गोली लगते ही कारोबारी सड़क पर जा गिरा।
-- -- -- --