{"_id":"5ff3414f8ebc3e3b8e185239","slug":"muradnagar-incident-father-and-son-cremation-was-performed-in-shamli-and-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में हुए हादसे में मारे गए पिता-पुत्र के शव सोमवार सुबह शामली में उनके घर लाए गए। शव देखकर परिजन लिपटकर बिलख उठे। दोनों की अर्थी एक साथ उठीं तो मोहल्ले और शहर के लोगों की आंखें नम हो गईं। दिल्ली रोड स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
2 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शामली के मोहल्ला दयानंदनगर गली नंबर नौ के मूल निवासी विनोद कुमार (50) और उनके इकलौते पुत्र अक्षय (25) की रविवार को मुरादनगर में श्मशान घाट पर अचानक गिरे लिंटर के मलबे में दबने से मौत हो गई थी। रविवार शाम को दोनों की हादसे में मौत होने की सूचना पहुंची तो पूरे मोहल्ले में शोक छा गया था।
3 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सोमवार सुबह करीब चार बजे पिता-पुत्र के शव शामली लाए गए। विनोद कुमार के पिता मदनलाल हृदय रोगी होने के कारण दोनों के शव घर से पहले ही रोके गए थे। करीब साढ़े आठ बजे दोनों शव घर ले जाए गए, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं, पुरुष छोटे से लेकर बड़े सभी लोग शवों से लिपटकर बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को रोते बिलखते देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। कुछ ही देर बाद शव यात्रा शुरू हुई। शव यात्रा में मोहल्ला दयानंद नगर समेत शहर के लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
5 of 8
पिता-पुत्र की एक साथ अर्थी उठीं
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित श्मशान घाट पर अलग-अलग चिता पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विनोद के छोटे भाई अरुण कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।