फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar at PHC

पीएचसी पर किया हंगामा

Sat, 29 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
जलीलपुर में बिजनौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को पीएचसी जलीलपुर मे हंगामा कर चिकित्सकों, एएनएम और आशा पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने थाना चांदपुर जाकर गलत इलाज का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव माहू निवासी विनोद कुमार की पत्नी राखी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने पीएचसी भर्ती कराया था। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे चांदपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। वहां भी परेशानी होने पर परिजन उसे बिजनौर ले आए। यहां        महिला ने पहले मृत शिशु को जन्म दिया। बाद में महिला की भी           मौत      हो गई। 
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजनों ने पीएचसी जलीलपुर के चिकित्सकों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने एएनएम रेनूवाला पर गलत इलाज करने और जिला अस्पताल न भेजकर चांदपुर के एक निजी अस्पताल भेजने का आरोप लगाया। पति विनोद कुमार ने मामले की चांदपुर पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी डाक्टर केपी सिंह ने बताया महिला को हाई रिस्क प्रेगनेंसी थी। परिजनों को जिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी थी। लेकिन परिजन अपनी ईच्छा से चांदपुर के निजी अस्पताल लेकर गए थे। इसमें उनके स्टाफ व एएनएम की कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed