{"_id":"605b35568ebc3e8c9376b112","slug":"up-crime-news-six-crooks-of-shahnawaz-gang-have-been-arrested-by-police-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: चेयरमैन अब्दुल मन्नान की हत्या करने आए छह बदमाश कोर्ट के बाहर से दबोचे, हथियार भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनौर: चेयरमैन अब्दुल मन्नान की हत्या करने आए छह बदमाश कोर्ट के बाहर से दबोचे, हथियार भी बरामद
Wed, 24 Mar 2021 06:20 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Mar 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार को जजी के बाहर से शाहनवाज गैंग के छह बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि पकड़े गए बदमाश हत्या के इरादे से कोर्ट के बाहर पहुंचे थे। गोकशी व गैंगस्टर के मामले में बुधवार को किरतपुर के नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल मन्नान कोर्ट में पेश होने आए थे। इसी सूचना के आधार पर बदमाश उनकी हत्या की फिराक में थे। बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए कार में सवार होकर आए थे। हालांकि पुलिस ने वारदात से पहले ही उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, फिर घसीटते हुए ले गईं महिलाएं, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। शाहनवाज की सीजेएम कोर्ट में मन्नान के भांजे ने शूटरों के साथ ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। गोकशी के मामले में अब्दुल मन्नान ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा था। स्टे की अवधि खत्म होने पर अब्दुल मन्नान आज कोर्ट में पेश होने आए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/