Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband attacked wife and two-month-old baby with wooden log over character suspicion

सीजी: चरित्र शंका में पति ने पत्नी और ढाई माह के बेटे पर किया हमला, मासूम के सिर में गंभीर चोट

Mon, 16 Nov 2026 09:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 09:58 PM IST
सार

कोरबा के सलोरा गांव में चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने पत्नी और ढाई माह के बेटे पर लकड़ी से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
Husband attacked wife and two-month-old baby with wooden log over character suspicion
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सलोरा में चरित्र पर संदेह को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी और ढाई माह के मासूम बेटे पर लकड़ी के बोंगरा से हमला कर दिया। हमले में महिला के दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई है, जबकि गोद में मौजूद मासूम के सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना 15 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे की है। पीड़िता मुस्कान केंवट (24) पति द्वारिका प्रसाद केंवट निवासी ग्राम सलोरा ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 8 मई 2024 को द्वारिका प्रसाद केंवट से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा सोम दो साल का है, जबकि छोटा बेटा सोमू ढाई माह का है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उसके चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर वह अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता था।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 15 नवंबर की रात वह घर में छोटे बेटे सोमू को गोद में लेकर दूध पिला रही थी। इसी दौरान पति द्वारिका प्रसाद ने उसके चरित्र पर संदेह करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जलाऊ लकड़ी के बोंगरा से उसके सिर पर हमला कर दिया। महिला ने हाथ से सिर बचाने की कोशिश की, जिससे उसके दाहिने हाथ की कलाई में चोट लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गोद में मौजूद ढाई माह के मासूम सोमू के सिर के बाएं हिस्से में भी गंभीर चोट आई और सूजन आ गई। मां-बेटे की चीख-पुकार सुनकर जेठ राजू केंवट और जेठानी सुमित्रा केंवट मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। घायल मां-बेटे को कटघोरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) में आरोपी द्वारिका प्रसाद केंवट (29), पिता शनिच राम केंवट, निवासी सलोरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई राजेश तिवारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed