फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: A youth had murdered his wife in a village of Bijnor

मामूली विवाद पर खौफनाक वारदात: पत्नी के चेहरे पर तमंचे से मारी गोली, हत्या से गांव में सनसनी

Fri, 27 Aug 2021 11:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Aug 2021 11:12 AM IST
सार

बिजनौर के एक गांव में सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक ने अपनी पत्नी के चेहरे पर गोली मारकर हत्या कर डाली। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP Crime News: A youth had murdered his wife in a village of Bijnor
एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
नूरपुर क्षेत्र के गांव गोपालपुर में एक परिवार में घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को घटना में इस्तेमाल तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उधर, हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सचिन पुत्र स्व0 पप्पू की शादी करीब आठ वर्ष पहले लक्ष्मी (25 वर्ष) पुत्री बाबूराम निवासी मोहल्ला सिंघाडिया थाना रेहड़ के साथ हुई थी। दोनों में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के तीन बच्चे हर्षित (06 वर्ष), शुभम (04 वर्ष) और वंश (02 वर्ष) है। गुरुवार की रात करीब दस बजे सचिन ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी लक्ष्मी के चेहरे पर तमंचे से गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामसे की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed