{"_id":"f2c0bbebd83b458650764617a375779e","slug":"two-young-men-killed-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर कंटेनर की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
नहटौर के मोहल्ला लोधा तकियागढ़ी निवासी मो. असलम का पुत्र मो. अशरफ (26) शनिवार को नगीना में खाला के घर गया था। रात में करीब दस बजे वह नगीना के मोहल्ला लुहारी सराय निवासी नौशाद (32) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। नहटौर नगीना तिराहे के पास बाइक कंटेनर की चपेट में आ गई। कंटेनर कुछ दूर तक बाइक को खींचते हुए ले गया। हादसे में अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नौशाद को सीएचसी नगीना ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान नौशाद की मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। अशरफ के भाई जावेद ने ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।