फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two children's health deteriorates

दो बच्चों की सेहत बिगड़ी

Thu, 15 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में किसी अंजान शख्स द्वारा दिया गया     चूरन दूध में घोलकर पीने से एक किशोर और बालक की हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

गांव हर्सवाड़ा निवासी मो.आसिफ ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा। आसिफ ने बताया कि उसका पुत्र अदि अब्दुल्ला (6) ब्रिलियंट एकेडमी और मो.आरिफ का पुत्र खालिद (10) कासमियां इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। मंगलवार शाम खालिद स्कूल से घर लौटा, तो उसने एक अंजान शख्स द्वारा दिया गया चूरन दूध में घोलकर खुद भी पीया और अपने चचेरे भाई अदि अब्दुल्ला को भी पिलाया। दूध पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। उनके मुंह से झाग आने पर आनन-फानन में पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आसिफ ने पुलिस को बताया कि बेहोशी से पहले उन्हें खालिद ने बताया कि जब वह स्कूल से घर लौट रहा था, तो एक अंजान व्यक्ति ने उन्हें चूरन देते हुए कहा कि भेलपूरी तो रोजाना खाते हो, आज दूध में चूरन घोलकर पीना, अच्छा लगेगा। आसिफ ने बच्चों की हालत के लिए जिम्मेदार शख्स की तलाश कर पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed